ऐतिहासिक फैसला - रेवदर

आँजणा चौधरी समाज का स्नेह मिलन समारोह व नशा मुक्ति अभियान का रेवदर तहसील के भामरा गांव में चौधरी भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के अग्रणी बड़े बुजुर्ग व युवा साथियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर नशा (अफीम) मुक्त समाज का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जालोर सिरोही के सांसद देवजी एम पटेल, भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष हीरालाल जी चौधरी, रेवदर विधायक जगसीरामजी कोली, कृषि क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष कालूरामजी चौधरी, किसान संघ के मानारामजी चौधरी, पूर्व सरपंच अमरारामजी चौधरी, नगारामजी चौधरी, पार्षद विजयजी गोठवाल, भाजपा नेता भारतारामजी देवासी, भीमारामजी चौधरी अनादरा, सवारामजी चौधरी जीरावल, मालारामजी चौधरी धाण, उमेदमलजी चौधरी ईदरला, कसनारामजी चौधरी जोलपूर, पंचायत समिति सदस्य प्रकाशकूमारजी मेघवाल, अजबारामजी चौधरी रेवदर, रमेशजी चौधरी मलावा एवं सैकड़ों समाज बंधू उपस्थित थे ।
Www.aanjanasamaj.org
मारवाड़ चेतना विशेषांक-2015