आखातीज के दिन सवा दो घंटे पहले हो जाएगा सूर्यास्त

आखातीज , अक्षय तृतीया

अक्षयतृतीया को अद्भुत खगोलीय घटना बुध का पारगमन(ट्रांजिस्ट ऑफ मर्करी)होगा। इस दिन सूर्य के बिम्ब पर बुध गुजरेगा। सूर्य और पृथ्वी के बीच बुध के जाने से धरती पर अंधेरा छा जाएगा और लगभग सवा दो घंटे पहले ही सूर्यास्त हो जाएगा। यह दावा नगर के ज्योतिषी डॉ.सीताराम त्रिपाठी ने किया है। अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष विज्ञान शोध संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.त्रिपाठी ने खगोलीय मंडल का सूक्ष्म अध्ययन कर बताया कि साल भर में कुल तीन ग्रहण लगेंगे। दस साल बाद बुध का पारगमन होगा जो इस इस दशक की अद्भुत खगोलीय घटना होगी। इस अद्भुत खगोलीय घटना को संपूर्ण विश्व में देखा जा सकेगा। यह योग भारतीय समयानुसार शाम 4:40 बजे से रात 12:10 बजे तक रहेगा क्योंकि इसी अवधि में बुध का पारगमन होगा। इससे शाम से ही चारों ओर अंधेरा छा जाएगा। डॉ.त्रिपाठी ने बताया कि ऐसी घटना पूर्व में 1999,2003 2006 में हो चुकी है। ज्योतिषीय आकलन के अनुसार इसके बाद 1 नवंबर 2019 को बुध का पारगमन होगा।

जान-माल की हानि की आशंका..

इसअद्भुत घटना के संयोग से विश्व भर में 5 बड़े भूकंप आने के योग बनते हैं जिससे जान माल की बड़ी हानि होगी। भारत के आर्थिक बैरोमीटर शेयर बाजार 29,000 हजार के आस पास ही रहेगा। कीमती धातु के भाव 27,000 हजार प्रति दस ग्राम तथा चांदी के भाव 35,000 हजार किलो रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव कम होंगे जिससे पेट्रोल डीजल के भाव में कमी आएगी। भूमि भवन के भाव वर्तमान स्थिति से 20 प्रतिशत नीचे गिरेंगे।

पाक-चीन की रहेगी तिरछी नजर..

इसखगोलीय घटना से कई प्रभाव पड़ेंगे। भारत पर पाकिस्तान चीन पड़ोसी राष्ट्रों की तिरछी नजर रहेगी। महंगाई बढ़ेगी। भ्रष्टाचार तेज होगा। दुनिया के विभिन्न देशों में मतभेद देखने को मिलेंगे। हिंसक घटनाएं बढ़ेगी। हवाई दुर्घटना से उच्च कद के राजनेताओं का मारकेश योग बनता है। वर्षा में कमी रहेगी। देश भर में तापमान में वृद्धि होगी। समुद्री तूफान और सुनामी आने के योग बनते हैं।